Home उत्तर प्रदेश टीवी मुक्त अभियान : झांसी में 3 लाख 19 हजार 319 जोखिम...

टीवी मुक्त अभियान : झांसी में 3 लाख 19 हजार 319 जोखिम जोखिम भरी संख्या

31
0

झांसी। केंद्र ओर प्रदेश सरकार द्वारा टीवी बीमारी से भारत को मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक जनवरी 2025 से शुरू हुए जनजागरुकता ओर बचाव तथा स्क्रीनिंग अभियान में 3 लाख 19 हजार 319 जोखिम भरी जन संख्या है। यह जन संख्या वह है जो चिन्हित है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस करते हुए 62 हजार 231 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। जिनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। गुरुवार को टीवी से बचाव और स्क्रीनिंग की जांच आदि की जानकारी देते के लिए वाहन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी यू एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित जोखिम भरी संख्या में सबसे ज्यादा जागरूकता ओर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ओर केंद्र सरकार मिलकर टीवी बीमारी से भारत को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देहात और ग्राम पंचायतों में आशा भी जागरूकता चला रही साथ ही ग्राम प्रधान भी इस अभियान में जागरूकता ओर जांच आदि कराने में कार्य कर रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्रों में पोर्टेबल एक्सरा मशीन भी जाएगी जिससे तत्काल फेंफड़ों आदि की जांच होकर रिपोर्ट मिल जाएगी। वही उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अंशु ने बताया कि टीवी बीमारी के लक्षण बुखार आना, भूख कम लगना, बलगम बनना, पसीना आना, ज्यादा खांसी आना यह टीवी की बीमारी के लक्षण है। अगर यह लक्षण दिखाई दे तो तत्काल जांच कराए। उन्होंने कहा कि टीवी बीमारी से सुरक्षा और जागरूकता ही बचाव है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here