Home उत्तर प्रदेश निर्धनों को गर्म वस्त्र और उपहार भेंट कर भाजपा नेता ने मनाया...

निर्धनों को गर्म वस्त्र और उपहार भेंट कर भाजपा नेता ने मनाया अपना 59 वा जन्मदिन

24
0

झांसी। भाजपा के कर्मठ लग्नशील जुझारू नेताओं में पहचाने वाले कमल सहगल ने अपना जन्मदिवस निर्धन और असहाय लोगों को सर्दी की ठिठुरन से बचने के लिए गर्म वस्त्र और उपहार भेंट कर मनाया। भाजपा नेता कमल सहगल का आज जन्मदिवस पर सुबह से ही उनके शुभिंतको द्वारा उन्हें बधाई शुभकामनाएं देने लगे। कमल सहगल आज सबसे पहले भगवान के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद वह दलित बस्ती ओर गरीब निर्धन लोगों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने हाड़ कपा देने वाली सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म वस्त्र तथा कई उपहार भेंट किए। भाजपा नेता का यह 59 वा जन्मदिवस उनके सार्थकों शुभचिंतकों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। केक काटने का सिलसिला देर रात से शुरू होकर सुबह से दिन भर जारी रहा। इस दौरान भाजपा नेता संजीव अग्रवाल लाला, झांसी क्राफ्ट मेला संचालक दलवीर सिंह बिल्लू, मैनेजर आलोक, प्रदीप गुप्ता, तारिक सहित कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here