Home उत्तर प्रदेश संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा की हुई कार्यशाला

संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा की हुई कार्यशाला

33
0

झांसी। संविधान गौरव अभियान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र जी मुख्य अतिथि के रुप मे रहे कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हेमन्त परिहार ने आगामी अभियान पर चर्चा करते हुए बताया कि संविधान गौरव अभियान सबसे महत्वपूर्ण अभियान है जिसके लिए सभी पदाधिकारी को तैयार रहना है। मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने बताया अभी विपक्ष ने दुष्प्रचार किया की भाजपा संविधान खत्म कर देगी लेकिन हमें समाज को बताना है संविधान का अगर किसी ने सच मैं सम्मान किया है तो सिर्फ भाजपा ने किया है कांग्रेस हमेशा बाबा साहब के विरोध में रहती थी जब संविधान बनाने के लिए संविधान सभा बनी तो कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगा दिया कि बाबा साहब संविधान सभा में न जाए *1951 मैं बाबा साहब ने नेहरू सरकार से इस्तीफा दिया था एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी पर पांच इल्जाम लगाए थे उसके बाद 1952 में जब बाबा साहब लोकसभा जाना चाहते थे तो उत्तर मुंबई सीट पर नेहरू जी ने दो बार विरोध मैं जाकर वहां पर बाबा साहब को हरवाया था*, *नेहरू जी जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाना चाहते थे लेकिन बाबा साहब धारा 370 के विरोध में थे बाबा साहब ने यहां तक की प्रस्ताव लिखने से मना कर दिया था लेकिन फिर भी नेहरू सरकार ने सारे सदस्यों के विरोध के बाद भी यह पास करवाया और कश्मीर को जीवन भर का नासूर दे दिया एवं एक देश दो निशान दो प्रधान देश पर थोप दिया* ,भाजपा ने ही बाबा साहब के याद में तीर्थ स्थल बनाए विपक्ष ने जब से देश आजाद हुआ है उन्हें कभी भी महत्व नहीं दिया,बाबा के संविधान में कहीं वक्फ बोर्ड का नाम नहीं था इसको तो कांग्रेस ने बाद मैं जोड़ा ,बाबा के संविधान में पर्सनल बोर्ड का नाम नहीं था यह बाद मैं इंदिरा गांधी सरकार ने जोड़ा ,समाज वादी सरकार ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है।यह अभियान 11 से शुरू होने जा रहा है पार्टी जो भी अभियान देती है उसे हम पूर्ण करने की कोशिश करती है पार्टी की मंशा है कि झांसी महानगर जिलाध्यक्ष ने अभिवादन वक्तव्य में कहा कि संविधान गौरव का अभियान नीचे स्तर पर बहुत ही सफलता से पूर्ण हो कि संविधान गौरव अभियान को लेकर बताया कि यह अभियान 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर चलेगा जिसमें जिला एवं महानगर की अग्रिम एवं महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी उन्होंने अवगत कराया कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जाएगा अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्य का जन-जन तक लेकर जाना है संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करना है। इसमें टोली गठन एवं अभियान की तैयारी के लिए एक संयोजक एवं तीन सहसंयोजक रहेंगे जिला स्तर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समूह के प्रबुद्ध जन एवं विशेष जन की सूची तैयार की जाएगी 12 से 15 जनवरी तक झांसी महानगर में गोष्ठियों का आयोजन संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत किया जाएगा इन गोष्ठियों में केंद्र सरकार के मंत्रीगण एवं भाजपा नेताओं का संबोधन होगा 11 से 25 जनवरी में जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा 15 से 25 जनवरी स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाना है 18 से 25 जनवरी युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कॉलेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा 20 से 25 जनवरी में अनुसूचित जाति वाले क्षेत्र में रैली एवं सभा का आयोजन किया जाएगा 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे वह संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे अनुसूचित जाति समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क करते हुए हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान तथा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के व्यक्तित्व पर एवं मोदी सरकार द्वारा इस संबंध में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के कंटेट पोस्ट करेंगे। कार्यशाला में उपस्थित बाबू लाल तिवारी, जवाहर लाल राजपूत, जयदेव पुरोहित, सुधीर सिंह , अशोक गिरी, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, कुलदीप, मोहन सिंह यादव, राकेश पाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित साहू, अखिलेश गुप्ता,सौरभ मिश्रा, कपिल बरसैंया, अमित सिंह जादौन, विकास कुशवाहा, संजय लौंसन, उमाशंकर राजपूत, करुणेश बाजपई, हनी साहू, कुलदीप पुरी, दिलीप पुरी, बालमुकुंद अग्रवाल, अंकुर दीक्षित,जिला महामंत्री अरुण सिंह ,छत्रपाल राजपूत,बद्री त्रिपाठी, प्रदीप पटेल उदय लुहारी, लालता पांचाल,प्रमोद चतुर्वेदी, सहजेंद्र सिंह बघेल,प्रीति शर्मा द्विवेदी ,दिनेश सिंह परिहार ,देवेंद्र कंसाना, डॉ रमेश श्रीवास, आनंद सिंह परिहार ,चंचल कंथारिया,डॉ अनिल राज ,राजेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र खरे रोहित परिहार पंचम सिंह पटेल,आशीष खरे,मंजूर अहमद,मोनू मौर्या, कमलेश परिहार। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने किया एवं जिला अध्यक्ष अशोक गिरी ने आभार व्यक्त किया

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here