Home उत्तर प्रदेश झांसी में तैनात सिपाही के बेटे की अब राजस्थान रॉयल्स में एंट्री

झांसी में तैनात सिपाही के बेटे की अब राजस्थान रॉयल्स में एंट्री

26
0

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान का बेटा तीन साल आईपीएल में मुंबई इंडियन के लिए खेलने वाले क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2025 की दो दिवसीय लगने वाली बोली में पहले दिन उत्तर प्रदेश के मूल रूप से सुल्तान पुर निवासी खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय को राजस्थान रॉयल्स में तीस लाख रुपए में खरीदा है। कुमार कार्तिकेय इसके पूर्व वर्ष 2022,2023,2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। कुमार कार्तिकेय एक अच्छे बोलर के रूप में आईपीएल में एंट्री की थी। आपको बता दे कि कुमार कार्तिकेय के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद झांसी में पुलिस लाइन हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, ओर पुलिस लाइन में ही सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे का पहली बार आईपीएल में पहुंचे थे। तब जनपद झांसी में तैनात एसएसपी शिवहरि मीना ने इसे उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने वाली बात मानते हुए सम्मान किया था। कुमार कार्तिकेय अब अपनी बोलर से राजस्थान रॉयल्स को चमकाने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here