
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक पचास वर्षीय महिला का शव घर के बाहर कुछ दूरी पर पड़ा मिला। महिला के साथ अनहोनी ओर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के संतरी का डेरा निवासी पचास वर्षीय महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि महिला प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान होने रक्त बह रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामला क्या है इसकी जानकारी पता चलेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





