Home उत्तर प्रदेश दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

23
0

झांसी। एक माह पूर्व घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का अपर सत्र न्यायधीश /विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने 7 सितंबर 2024 को मोठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मजदूरी करने गया। दोपहर को खाना खाने की छुट्टी पर वह घर गया तो देखा ग्राम भरोसा का रहने वाला दबंग महेंद्र कुमार राजपूत उर्फ महेंद्र सिंह उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। उसके शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। आज आरोपी की ओर से न्यायलय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे जमानत देने से इंकार करते हुए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here