Home उत्तर प्रदेश बच्चों के चेहरों प्रयास लाई खुशियां

बच्चों के चेहरों प्रयास लाई खुशियां

24
0

झांसी। दीपावली के उपलक्ष्य में गरीब बच्चों को पटाखे मिठाइयाँ दीया सामग्री का वितरण संस्था” प्रयास” सभी के लिए संस्था द्वारा समाज के वंचित अभावग्रस्त लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। इस दौरान प्रयास सभी के लिए संस्था के संस्थापक मन मोहन गैंडा ने कहा कि वंचित असहाय गरीब बच्चों के लिए उनकी संस्था प्रयास सभी के लिए सदैव से सहायता प्रकल्प करती चली आ रही है। उसी कढ़ी में आज प्रयास सभी के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली – उत्सव की खुशियों को गरीब असहाय वंचित बच्चों के साथ सांझा करने का प्रयास करते हुए बच्चों को उपहार भेंट किए। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस की पूर्व संध्या पर अधोलिखित विवरण के साथ बच्चों के साथ खुशियों को बांटने का कार्यक्रम संस्था प्रयास कर रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने आज सीपरी बाजार एकलव्य विद्यालय (खालसा स्कूल के पास झुग्गी झोपड़ी पहुंच कर बच्चों को दीपावली त्यौहार उत्सव मनाने के लिए उपहार में मिठाई, आतिशबाजी, दीपक, तेल, आदि सामग्री वितरण किए। दीपावली उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशियां उभर आई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष वैदेही शरण सरावगी, रामबाबू शर्मा महामंत्री, मोना सहगल, जय सहगल, एके शुक्ला, चाइना, आकृति, हिमांशु, राजेश तिवारी, अंजू साहनी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here