झांसी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की बैठक आयोजित कर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग पर जोर देते हुए रणनीति बनाई गई। 25 अक्टूबर 2025 – बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की झांसी महानगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज पुरानी तहसील छपरी के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का सपना तभी साकार होगा, जब हम यहां के लोगों को जागरूक करें और उनके सहयोग से इस आंदोलन को मजबूती दें।बैठक में संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य अब दूर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने और पूर्ण समर्पण के साथ काम करने की अपील की।पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड के हर गांव, हर नागरिक तक इस मांग को पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य हैl समिति का उद्देश्य बुंदेलखंड के अलग राज्य की मांग को मजबूत करना और क्षेत्र के लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। चंद्रभान राय ने बुंदेली योद्धाओं को संबोधित करते हुए बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, और अब समय आ गया है कि बुंदेलखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिया जाए।इस अवसर पर प्रमुख उपस्थितजनों में चंद्रभान राय, पूर्व महापौर किरण राजूबुकसेलर, पार्षद लखन कुशवाहा, नीता अवस्थी, पुनीत अग्रवाल, जीतू नायक, मोहित रैकवार, इस्माइल खान, और शिवम झा शामिल रहे। बैठक के समापन पर सभी का आभार जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





