
झांसी। आज विजयादशमी के अवसर पर बड़ा बाजार में श्री दुर्गा उत्सव महा समिति बुंदेलखंड एवं राष्ट्रभक्त संगठन ने मंच लगाकर समस्त भक्तों आने जाने वाली प्रतिमाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व श्रद्धालुओं के बीच में प्रसाद का वितरण किया। जिले भर के सभी विसर्जन स्थलों पर श्री दुर्गा उत्सव महा समिति बुंदेलखंड एवं राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं के विसर्जन पूजन व व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बोलते हुए कहा की विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य अधर्म पर धर्म का प्रतीक है


अहंकार में डूबे रावण का प्रभु श्री राम ने वध कर आततियों से पृथ्वी को मुक्त किया था। आज मनुष्य के अंदर भ्रष्टाचारी दुराचारीता दुसटता ईष्र्या पाखंड भर गया है इन सभी बुराइयों का अंत हो हो ऐसी प्रभु के चरणों में प्रार्थना है। इस अवसर पर विशेष रूप से भारत राय अरुण द्विवेदी राजेंद्र धरण, अजय, दीपक,राहुल ऋतिक, कार्यकर्ता उपस्थित है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






