Home उत्तर प्रदेश विसर्जन यात्रा में शामिल महिला के गले से चेन खींची, लोगों ने...

विसर्जन यात्रा में शामिल महिला के गले से चेन खींची, लोगों ने पकड़ कर पीटा

31
0

झांसी। देवी मां की विसर्जन यात्रा में शामिल महिला के गले से एक बदमाश सोने की चैन छीन कर भागने लगा। जैसे ही बदमाश ने उसके गले पर झपट्टा मारा महिला ने आधी चैन पकड़ ली और बदमाश को पकड़ कर शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए और उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के खटीक समाज की मां काली की विसर्जन यात्रा में मोहल्ले की एक महिला शामिल होकर प्रतिमा के पीछे पीछे भीड़ में चल रही थी। सैंकड़ों की भीड़ में एक युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन छीनने का प्रयास किया। महिला सजग थी जैसे ही बदमाश ने पीछे से चैन खींची महिला ने आगे से चैन को पकड़ कर पीछे मुड़ कर बदमाश को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। तभी यात्रा में चल रहे लोगों ने बदमाश को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here