
झांसी। गहोई गौरव झांसी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दसवां दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में इस वर्ष दिल्ली लखनऊ के सिंगर आर्केस्ट्रा सहित इंडियन आइडियल के कलाकारों धूम मचाएंगे।गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गहोई गौरव झांसी के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गैंडा, अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गहोई गौरव झांसी द्वारा पिछले नौ वर्षो से लगातार समाज के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दसवां दशहरा मिलन समारोह गहोई गौरव झांसी के तत्वावधान में पंद्रह अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी व्यायाम शाला मंदिर गेट नंबर एक में आयोजित किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में म्यूजिकल स्टार नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही लखनऊ का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा बैंड एवम दिल्ली का डांसिंग ग्रुप एवम इंडियन आइडियल के सिंगर दीपांशी इंडियन आइडियल फाईनलिस्ट, देवू चक्रवर्ती इंडियन आइडियल 6 कार्यक्रम में धूम मचाएंगे और मनोरंजन करेंगे। इस दौरान रामकुमार लोहिया, राजीव नगरिया, सतीश सेठ, गोपाल मर, राजेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम निर्देशक नितिन सरावगी, कमलेश सेठ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






