
झांसी। पुरानी रंजिश के चलते वर्चस्व को कायम करने के लिए दबंगों ने देर रात एक घर के बाहर गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि फायरिंग करने वालों में एक लूट के आरोप सजा काट कर आया है। क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही आरोप है कि दबंग खुलेआम क्षेत्र में जुआ घर संचालित कराते है।


जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बराठा निवासी कृष्ण कुमार राजपूत ने देर रात पुलिस को सूचना देते हर बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम करने को लेकर उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज उपद्रव कर तमंचे से फायरिंग कर दी। उसका आरोप है कि यह दबंग में इनका एक साथी अभी लूट के मामले में जेल से सजा काटकर आया है। क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने को लेकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। यह फायरिंग करने वाले आरोपी क्षेत्र में खुलेआम जुआ घर भी संचालित कराते है। वही पीड़ित। ने बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष भी है।






