
झांसी। शारदीय नवरात्रि के पावन दिवस पर उद्घोष संस्था द्वारा कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन तालपुरा स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में आयोजित किया गया । संस्था के संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने लोकमंगल की कामना के साथ कन्याओं के पैर पखार कर देवी रूप में पूजन किया। हिमांशु दुबे ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में कन्या मां भगवती का रूप है। विशेषकर नवरात्रि में कन्याओं के पूजन से मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है।


मां बहिन बेटी का सम्मान भारतीय संस्कृति की विशेषता है। लोकमंगल, राष्ट्रमंगल और विश्व मंगल की कामना से आज कन्या पूजन किया गया है। इस दौरान पूर्व पार्षद रिंकू वर्मा, अनूप करोसिया, महेंद्र बाल्मीकि, संजय बाल्मीकि, दिलीप पुरी, सलिल तिवारी, अभिषेक जैन, किशोरी लाल रायकवार, आशीष तिवारी, देवेंद्र पुरोहित, नरेश खरे, संजय आनंद, मोनू शिवहरे, मनोज श्रीवास, जितेंद्र तोमर, मनोज खजुरिया, मनोज पलया, आलोक वर्मा सहित महर्षि बाल्मीकि मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने कन्या पूजन करके पुण्य लाभ अर्जित किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






