झांसी। समथर थाना क्षेत्र पहाड़ पुरा में खेत में संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में आधा दर्जन से अधिक कार्य कर रहे महिलाएं और पुरुष झुलस गए। सभी को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया गया है। आगजनी की घटना पर काबू पा लिया गया है। सूचना पर पुलिस ओर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक समथर थाना क्षेत्र में पहाड़ पुरा में खेत में संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री जिसे अवैध रूप से पटाखा निर्माण बताया जा रहा है। बताया गया है कि यह पटाखा फैक्ट्री नामचीन पटाखा व्यापारी के भाई की है और वह अवैध रूप से पटाखा निर्माण करवा रहा था। दोपहर को अचानक फेक्ट्री के अंदर से जोरदार धमाके की आवाज आई और आग लग गई। आग और धमाके को देख हड़कंप मच गया। आनन फानन में आग पर काबू पाया गया साथ ही झुलसी अवस्था में कार्य करने वाली महिलाओं को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज भेज दिया है। वही सूचना पर पुलिस ओर प्रशासनिक अमले ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पटाखा फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान विस्फोट होने से झुलसे लोगों के नाम इस प्रकार है।सुखदेवी पत्नी लक्ष्मन पाल, आरती पुत्री लक्ष्मन पाल,नसरीन बानों पत्नी बन्ने खां,शिवानी पुत्री रवि साहू, लक्ष्मी पत्नी महेश साहू,अभय पुत्र विनोद वंसकार, रोहिणी पुत्री रामकुमार वंसकार समस्त निवासी गण कस्बा समथर जिला झांसी
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






