
झाँसी। गांधी जयन्ती की पूर्व संध्या पर 01 अक्टूबर 2024 को राजकीय संग्रहालय, बीपीएन टाइम्स एवं वीरांगना झांसी न्यूज के संयुक्त तत्वावधान राजकीय संग्रहालय झाँसी में दिन में 12 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, समाज के लिये समर्पित विभूतियों का सम्मान एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन किया गया है में आप सादर आमंत्रित है।सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरगोविन्द कुशवाहा राज्य मंत्री (उ०प्र० सरकार), बिहारीलाल आर्य महापौर नगर निगम, झांसी पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष, झांसी प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री,शैलेन्द्र सिंह यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा जदयू, प्रमुख महासचिव रालोद होंगे समारोह के विशिष्ट अतिथि डा० मनोज कुमार गौतम उप निदेशक, राजकीय संग्रहालय, झांसी,सुदामा दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुखख माधौगढ़ होंगे अध्यक्षता श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन सदस्य विधान परिषद करेंगी।


अखिलेश भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य कवि के. के. पाण्डेय ग्वालियर, राजकिशोर राज राष्ट्रीय गीतकार मुरैनाअर्जुन सिंह चांद राष्ट्रीय कवि झांसी,सत्यप्रकाश ताम्रकार हास्य कवि झांसी, वीरेंद्र विद्रोही ललितपूर .बी. राय तरूण हास्य कवि झांसी वैभव दुबे श्रृंगार कवि कानपुर देवेन्द्र नटखट हास्य कवि झांसी,संजीव दुबे वीर रस कवि, झांसी ,रिपूसूदन नामदेव हास्य कवि काव्य पाठ करेंगे। संयोजक बीपीएल एन टाइम्स के सम्पादक सुधीर त्रिपाठी, वीरांगना झाँसी न्यूज के प्रबन्ध सम्पादक रिपु सूदन नामदेव ने नगर एवं जनपद वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






