Home उत्तर प्रदेश विश्विद्यालय हॉस्टल में छात्राओं की समस्या से रूबरू होने पहुंचा छात्र सभा...

विश्विद्यालय हॉस्टल में छात्राओं की समस्या से रूबरू होने पहुंचा छात्र सभा का प्रतिनिधि मंडल, किया धरना प्रदर्शन

22
0

झांसी। विश्विद्यालय कॉलेज में स्थित हॉस्टल में छात्राओं को हो रही समस्याओं की जानकारी होने पर उनसे रूबरू होने समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ से झांसी विश्विद्यालय पहुंचा। जहां विश्विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रतिनिधि मण्डल को छात्राओं के हॉस्टल जाने से रोक दिया। इस पर छात्र सभा का प्रतिनिधि मण्डल ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में कुलपति से वार्ता होने ओर दोषियों पर कार्यवाही होने का आश्वाशन मिलने के बाद प्रतिनिधि मंडल लौट गया। शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीन के नेतृत्व में छह सदस्यीय लोगों का एक दल विश्विद्यालय पहुंचा। जहां वह गर्ल्स हॉस्टल में अव्यवस्थाओं की हकीकत जानने और वहां रहने वाली छात्राओं को हो रही समस्याओं से रूबरू होने तथा उनका समाधान कराने के लिए विश्विद्यालय पहुंचे।

जहां प्रतिनिधि मंडल को गर्ल्स हॉस्टल में जाने से रोकते हुए विश्विधाल्य प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया। इस पर प्रतिनिधि मण्डल विद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। काफी देर चले धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल की कुलपति से वार्ता हुई। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल को हॉस्टल में अव्यवस्था पर दोषियों पर कार्यवाही होने तथा अन्य के खिलाफ कार्यवाही का आश्वाशन दिया। साथ ही छात्राओं की प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कराई गई जिस पर छात्राओं ने अपनी समस्या का समाधान होने की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल वापस लौट आया। इस प्रतिनिधि मण्डल में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला भी मोजूद रहे। बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया की समाजवादी छात्र सभा हमेशा छात्र छात्राओं के हित के लिए कार्य करती है और उन्हे न्याय दिलाने की लड़ाई भी लड़ती है। उन्होंने बताया यह प्रतिनिधि मंडल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशन पर यहां आया हुआ है। आपको बता दे कि गत दिनों विश्विद्यालय की गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने देर रात अव्यवस्थाओं पर भारी हंगामा प्रदर्शन किया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here