Home उत्तर प्रदेश पैसे के लेन देन के विवाद में बाइक में लगाई आग

पैसे के लेन देन के विवाद में बाइक में लगाई आग

25
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र राजगढ़ में दो पक्ष में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे को फसाने के लिए अपनी ही बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक राजगढ़ निवासी विनय विश्व कर्मा और प्रदीप श्रीवास में पचास हजार रुपए का लेन देन चल रहा है। आज दोनो का आमना सामना राजगढ़ बल्लम पुर रोड पर हो गया। जिसमे दोनो पक्ष में रूपयो को लेकर विवाद हो गया। दोनो में गाली गलौज हो गई। जिसको लेकर एक पक्ष ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी ताकि दूसरे पक्ष को फसा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा)राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here