
झांसी। झांसी दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त जी का बुधवार को निधन हो गया था। आज नंदन पुरा मुक्तिधाम पर उनके पार्थिव देह को पुत्र अपूर्व गुप्त ने मुखाग्नि दी। वही राजनेता, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, पुलिस, प्रशासन अधिकारियों सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजली दी। झांसी दैनिक जागरण के निदेशक यशो वर्धन गुप्त का बुधवार को निधन को गया था। उनके आर्थिक देह को अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को जागरण कैम्पस में रखा गया था। आज शुक्रवार को अंतिम यात्रा जागरण कैम्पस से नंदपुरा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान हुई। इस दौरान जगह जगह उनकी अंतिम यात्रा पर लोगों ने श्रद्धांजली देते हुए पुष्प वर्षा की। मुख्तिधाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से उनके पूर्व अपूर्व गुप्त ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

इस दौरान तमाम जनप्रतिनिधि सहित व्यापारी नेता, पत्रकार संगठन, अधिवक्ता, समाजसेवी, मोजूद रहे। वही झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में एक शोक सभा आयोजित हुई। जिसमे दैनिक जागरण के निदेशक यशो वर्धन गुप्त के निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, संयुक्त मीडिया क्लब अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, रिपु सूदन नामदेव, विनोद गौतम, वरिष्ठ पत्रकार/ संपादक महेश पटेरिया, वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, रवि शर्मा, राहुल उपाध्याय, विष्णु दुवे, आयुष साहू, राजीव सक्सेना, बृजेश साहू, राकेश शर्मा, बालेंद्र गुप्ता, नईम खान, राहुल कोष्ठा, दीप चंद्र चोबे, आफरीन खान, इदरीश खान, अमित रावत, समेत कई पत्रकार मोजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा







