Home उत्तर प्रदेश उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन एवं तिरवार्षिक चुनाव आगरा में

उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन एवं तिरवार्षिक चुनाव आगरा में

24
0

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय चुनाव अधिवेशन आगरा अग्रवन वाटर वक्स भवन में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के दो दिवसीय प्रांतीय चुनाव अधिवेशन में महिला जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा ने बताया कि झाँसी से युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महा नगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, राजेन्द्र शर्मा, अरविन्द तिवारी, सुरेश साहू, महिला संरक्षिका चंदा अरोरा, व अन्य सम्मानित पदाधिकारी आगरा में सम्मिलित हुए।

जिसमें मुकुंद मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सेठ उरई एवं राजेंद्र गुप्ता बरेली को प्रदेश महामंत्री, रामतीर्थ सिंघल झांसी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी को उत्तर प्रदेश को जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल ने बधाई शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here