Home उत्तर प्रदेश वृद्ध महिला की मौत परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

वृद्ध महिला की मौत परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

24
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़िया गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है। सूचना पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गाड़िया गांव में झांसी में 68 साल की एक वृद्ध महिला वतीदेवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनो ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। उन्होने कहा कि उसका एक पैर जला हुआ है। बेटी का कहना है कि “मां का मर्डर हुआ है।” दरअसल, पति की मौत के बाद महिला अपने बेटी के पास रह रही थी। 12 दिन पहले बड़ी बहू उनको अपने साथ ले गई। 10 दिन के भीतर बड़ी बहू और छोटी बहू ने दो मकान अपने नाम करा लिए। ओर उसके बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। अब मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी बेटी पुलिस को लेकर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का है। एसपी सिटी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी की वृद्ध महिला की मौत कैसे हुई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here