Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसी लगाएँगे गाय माता के सींगों पर रेडियम

कांग्रेसी लगाएँगे गाय माता के सींगों पर रेडियम

24
0

झांसी। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इन दिनों झांसी में जानवरों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। विगत दिनों दो दुर्घटनाएं गाय से टकराने से बचने के कारण हुई।
इस संदर्भ में कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण को प्रिय गाय माता को सुरक्षित रखने एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व 26 अगस्त से सड़कों पर खड़ी गायों के सींगों पर रेडियम कलर से पेंट किये जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार ने गायों के नाम पर राजनीति शुरू की थी और आज गौशालाओं का पता नहीं है तथा गाय सड़कों पर अपना अड्डा जमाई बैठी है। स्थितियां इतनी विकट है कि सड़क पर गायों की मौत के बाद उनको उठाने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है जिससे गायों तथा लोगों की जान माल की रक्षा की जा सके।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here