Home उत्तर प्रदेश दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, घंटों मशक्कत के बाद नहर से...

दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, घंटों मशक्कत के बाद नहर से बरामद हुआ शव

41
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र कानपुर नेशनल हाईवे पर बूढ़ा भोजला और अशोक सन फ्रां सिटी के पास एक चार पहिया गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पति कार से फिक कर नहर में जा गिरा था और पत्नी सड़क किनारे पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नहर से पति को बरामद किया। दोनो को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी गोविंद तिवारी का बड़ागांव में तिवारी रोड लाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। गत रात्रि गोविंद तिवारी अपनी पत्नी अवंतिका के साथ अपनी कार से घर से कही घूमने गए थे। देर रात दोनो कार से बूढ़ा भोजला नेशनल हाईवे से होते हुए घर की आ रहे थे। जैसे ही उनका कार बूढ़ा भोजला नेशनल हाईवे से अशोक सांफ्रा सिटी की ओर बढ़ी तभी अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। जिससे कार में सवार अवंतिका सड़क की ओर गिरी और गोविंद तिवारी कार से निकल कर पुल के नीचे निकली नहर में जा गिरे। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिर गोविंद तिवारी को निकालने के लिए भरकस प्रयास किया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद गोविंद तिवारी को नहर से बाहर निकाल कर पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी पत्नी की मौत की खबर से द्वारिका पुरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here