Home उत्तर प्रदेश नौ वे दिन भी जारी रहा जुड़ा का हड़ताल, प्रदर्शन

नौ वे दिन भी जारी रहा जुड़ा का हड़ताल, प्रदर्शन

27
0

झांसी। कलकत्ता में महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या की घटना से आहत चिकिस्त्क मृतिका को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर सरकार से मांग कर रहे है। वही जुड़ा की हड़ताल और प्रदर्शन का आज लगातार नौ वा दिन हो चुका है।महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में जुड़ा की चल रही हड़ताल प्रदर्शन का आज नौ वा दिन रहा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मांगे अभी मानी नही गई है। उनकी मांग है कि मृतक महिला डॉक्टर को न्याय मिलना चाहिए, घटना की जांच पर उन्होंने सवाल खड़े किए है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के परिजनों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, देश के साथ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नियम लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हड़ताल जारी रहेगी और अगर उनकी मांगे जल्द से जल्द नही मानी जाती है तो वह लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here