Home उत्तर प्रदेश कलकत्ता में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष

कलकत्ता में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष

34
0

झांसी। शहर महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष आशिया सिददीकी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुए रेप और हत्या प्रकरण में रोष जताते हुए मृतका को महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्वांजलि अर्पित की इस मौके पर महिला शहर अध्यक्षा आशिया सिददीकी ने कहा मुख्य मंत्री ममता बनर्जी द्वारा भी सड़कों पर आकर न्याय का साथ देने की सार्थक बात कही गयी। उन्होंने कहा अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाना चाहिए। ताकि इससे लोग सबक हासिल करें।इस मौके पर शमीमा बानो, फरीदा मंसूरी, कविता, राजेश रानी, नैना, प्रियंका, बबीता, श्वेता, शाकरा, मीना, मिथलेश, हिना, क्रान्ति, कल्पना, महज़बी, कौशल्या, करीना, अंजू, नीलमा, खुश्बू, रेश्मा, शीबा, रीनू कोमल के अलावा बहुत सी महिलाएं शामिल हुईं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here