Home Uncategorized मिस्ड कॉल और बन जाए राज्य निर्माण आंदोलन की सिपाही : पंडित...

मिस्ड कॉल और बन जाए राज्य निर्माण आंदोलन की सिपाही : पंडित पंकज रावत

25
0

झांसी। भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने राज निर्माण आंदोलन को गति को तेज करने के लिए विशेष रणनीति बनाई है राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन को घर-घर तक पहुंचना ही चाहिए विज्ञप्ति की जारी करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण अब अपरिहार्य हो चुका है लेकिन जिस तेजी से आंदोलन को गति मिलनी चाहिए थी। वो अभी तक नहीं मिल पाई इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंदोलन की ढीली रणनीति को जिम्मेदार माना। रावत ने कहा कि हमें यदि राज निर्माण शीघ्रता से करवाना है तो प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी होगी जब तक कुल जनसंख्या का 20% सदस्य आंदोलन के पक्ष में नहीं बनाए जाते तब तक आंदोलन को गति प्राप्त नहीं हो सकती है। सदस्यता अभियान 21 अगस्त से होगा शुरू – रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान 21 अगस्त 2024 से शुरू होगा जो पूरे 365 दिन जारी रहेगा सदस्यता ग्रहण करने के लिए सभी प्रकार के उपाय का प्रयोग किया जाएगा जैसे फॉर्म भरकर. मिस्ड कॉल देकर. पार्टी की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर आदि. विशेष कर मिस्ड कॉल अभियान पर होगा इसमें कम समय में अधिक सदस्य बनाए जा सकते हैं।इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री पप्रदुम्न मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात रावत, संगठन मंत्री राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश आनंद मुद्गल, जिला अध्यक्ष जयकिशन गोस्वामी, आशुतोष द्विवेदी, चंद्रशेखर तिवारी. राकेश भांडेले. धरण शर्मा. अमित यादव. आनंद तिवारी. एनपी सिंह. राकेश सारोठिया. राकेश खरे, श्रुति चड्ढा, आदि मौजूद है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here