Home उत्तर प्रदेश डीआरएम कार्यालय में दिव्यांगो से अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों ने कार्यालय का...

डीआरएम कार्यालय में दिव्यांगो से अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों ने कार्यालय का किया घेराव

22
0

झांसी। दिव्यांगों से डीआरएम कार्यालय में लिपिक द्वारा अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों ने डीआरएम कार्यालय का घेराव करते हुए कार्यवाही की मांग की है।बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीआरएम कार्यालय का घेराव करते हुए डीआरएम से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि बुंदेलखंड दिव्यांग कल्याण समिति पिछले 25 वर्षो से दिव्यांगो के लिए कार्य कर रही है। यह समिति पिछले दस वर्षो से उपयोग कर्ता परामर्श कर्ता समिति की सदस्य है। झांसी मंडल झांसी रेल विभाग दिव्यांग के लिए रेल रियायत प्रमाण पत्र जारी करती है। लेकिन कुछ समय से डीआरएम कार्यालय में तैनात एक लिपिक द्वारा दिव्यांग को रियायत प्रमाण पत्र जारी करने में नए नए कानून बनाकर दिव्यांगों का उत्पीड़न कर रहा है। अभद्र व्यवहार कर दिव्यांगों को भगाया जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही हुई। लिपिक दिव्यांग को रियायत प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर नए नए कानून नियम मंगवा कर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने डीआरएम से लिपिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए दिव्यांगों को रेल रियायत पास जारी करने की मांग की है। इस दौरान दिव्यांग समिति के अध्यक्ष मोहम्मद उमर, मनीराम कुशवाह, सहित दर्जनों कांग्रेसी और दिव्यांग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here