झांसी। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्व सम्मति से समाज सेवी धर्मेंद्र कुशवाह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।शनिवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के झांसी जिलाध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए एक बैठक समाज की आयोजित की गई थी। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा का जिलाध्यक्ष धमेंद्र कुशवाह को चुना गया। धर्मेंद्र कुशवाह के जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के सभी लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने धर्मेंद्र कुशवाह का हार माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष बीरू कुशवाह और जिलाध्यक्ष धमेंद्र कुशवाह दोनो मिलकर समाज को जोड़ने और समाज की सेवा करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कुशवाह समाज की धर्मशाला की स्वर्ण जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यालय सचिव हर्ष वर्धन, बुंदेलखंड अध्यक्ष राकेश कुशवाह, महामंत्री वीरेंद्र कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्यादीन कुशवाह, पूर्व महामंत्री घनश्याम कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






