झांसी। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक जुट हुए व्यापारी। समस्त व्यापारी संगठन बनाकर मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।शनिवार को झांसी महानगर समस्त व्यापार मंडल समन्वय समिति के तत्वावधान में व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश है कि शहर क्षेत्र की विधुत व्यवस्था दुरुस्त हो। लेकिन जनपद झांसी में विधुत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। विधुत व्यवस्था खराब होने से व्यापारियों का व्यापार चौपट पड़ा है। साथ ही केवल बदलने का कार्य होने पर विधुत विभाग रोस्टिंग गलत तरीके से की जा रही है। दिन भर केवल बदलने के नाम पर विधुत व्यवस्था बंद कर लोगों का और व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस विधुत व्यवस्था को ठीक कराकर उत्पीड़न बंद किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में हुए अग्निकांड से कई व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जय किशन प्रेमाणी, हरिदर्शन, संजय गुप्ता, आदि व्यापारी उपस्थित रहे। इन्होंने मीडिया को बताया कि झांसी महानगर समस्त व्यापार मंडल समन्वय समिति का गठन हुआ है। इस संगठन में सभी संगठन के व्यापारी शामिल है और यह संगठन हर व्यापार मंडल के संगठन के व्यापारी की समस्या उठाएगा और पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






