
झांसी। जीआरपी थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद कर ली। पकड़ा गया चोर बाइक चोरी करने के बाद जब तक वह बिक नहीं जाती थी तब तक वह पुलिस का स्टिकर लगाकर बाइक चलाता था जिससे वह वाहन चेकिंग में पुलिस को चकमा देकर बच जाता था।
जानकारी मुताबिक झांसी जीआरपी थाना पुलिस ने इंडियन ऑयल डिपो के पास से एक शातिर चोर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह वहां मौजूद कर्मचारियों की रखी बाइक चोरी करने आया था। पकड़ा गया शातिर चोर ने अपना नाम सीपरी बाजार के लहर गिर्द निवासी अमन यादव बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बाइक चोरी कर कम दामों में ग्रामीण इलाकों में बेच देता था। जब तक बाइक बिक नहीं जाती थी तब तक वह पुलिस को चकमा देने के लिए पुलिस का स्टिकर लगाकर बाइक चलाता था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

