Home उत्तर प्रदेश दबंगों ने काट डाली पहाड़िया, शमशान घाट का किया रास्ता बंद, फर्जी...

दबंगों ने काट डाली पहाड़िया, शमशान घाट का किया रास्ता बंद, फर्जी रजिस्ट्री कराकर तालाब पर कब्जे का प्रयास

30
0

झांसी। भले ही योगी सरकार भू माफियाओं पर कार्यवाही कर रही हो। इसके बावजूद भी दबंगों में कानून का बिल्कुल भी खौफ व्याप्त नही है। दबंगों ने खुलेआम जेसीबी मशीन से पहाड़िया तो काट ही डाली अब उन्होंने शमशान घाट का रास्ता बंद कर तालाब पर भी कब्जे का प्रयास तेज कर दिया है। पूर्व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जानकारी के मुताबिक रक्सा क्षेत्र के ग्राम पाली पहाड़ी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान इंदर सिंह यादव सहित कई ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की दबंग भू माफियाओं द्वारा क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाया जा रहा है। दबंगों ने गांव की प्राकृतिक को समाप्त करते हुए जेसीबी मशीन से पहाड़िया खोद डाली और कब्जा करने का प्रयास करते हुए गांव में शमशान घाट जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। जिस से गांव में होने वाली किसी की मृत्यु के बाद ग्रामीण उसके शव का दाहसंस्कार खेत पर ही कर रहे है। ग्रामीणों में दबंगों की इतनी दहशत है कि वह किसी से कुछ बोल भी नहीं सकते। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस ओर प्रशासन को शिकायत की लेकिन उसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई। पूर्व ग्राम प्रधान का आरोप है कि दबंगों ने अब तालाब पर भी कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर भू माफिया दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here