
झांसी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के जन्मदिन पर उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता, मित्रगण एवं शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा है। पूर्वमंत्री के जन्मदिन पर समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और केक काटकर उनका जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने जन्मदिन पर कहा कि उनका जीवन सदैव बुंदेलखंड की जनता के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बुन्देलखण्ड पृथक राज्य निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इसके लिए हर संघर्ष के लिए समर्पित है।उन्होंने कहा कि झांसी व ललितपुर की जनता ने पूर्व में जो भी जिम्मेदारी सौंपी थी उसका निर्वाह पूरे मनोयोग के साथ करने प्रयास किया है। बुंदेलखंड की जनता का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।
बधाई देने वालों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने स्वस्थ एवं शतायु जीवन की कामना की। जिनमें प्रमुख रूप से मुरली मनोहर मंदिर के महंत बसंत गोलवलकर, बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय, बुन्देलखण्ड दशहरा कमेटी के पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी, पीयूष रावत, रवीश त्रिपाठी, सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, जिला प्रधान आर्य समाज राजेंद्र सिंह यादव, बुन्देलखण्ड तालाब बचाओ संरक्षण समिति के संयोजक डा. सुनील तिवारी, प्रजापति समाज के राजू प्रजापति, राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा,अरविंद बबलू, अखिलेश गुरुदेव, पिंकी जैन, अनिल रिछारिया, पंकज मिश्रा, आशु सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार शीलू, लोकेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र वर्मा, सुरेश नगाइच,सैली चौधरी, अमीर चंद आर्य, अफजाल हुसैन ,कमल कुमार जैन, फैसल हुसैन, नफीस मकरानी, अखलाक मकरानी, हरिशंकर बाल्मीकि, जीतू संज्ञा, मंसूर सली, रहीश उद्दीन, प्रशांत भगौरिया सहित अधिवक्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

