Home उत्तर प्रदेश न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गिरा युवक, गले...

न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गिरा युवक, गले में सरिया फसने से घायल

23
0

झांसी। जिला न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक युवक असंतुलित होकर बेसमेंट में गिर गया। जिससे उसके गले में लोहे का सरिया फस गया और वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरिया काट कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के आवास विकास कालोनी निवासी मनीष श्रीवास्तव आज सुबह किसी कार्य से जिला न्यायालय गया था। जिला न्यायालय परिसर में चल रहे बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान मनीष असंतुलित होकर निर्माण कार्य के बेसमेंट में जा गिरा। जिससे बेसमेंट में लगे सरिया उसके गले से घुसकर गाल से आर पार हो गया। सरिया घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तमाम अधिवक्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरिया को काटकर युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here