झांसी। पत्रकारिता जगत में आज तड़के मिली दुखभरी खबर से समूचे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस दूखभरी खबर पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।बुधवार की सुबह करीब चार बजे दैनिक जागरण के निदेशक राजेंद्र गुप्त जी के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार जी वाराणसी गुप्त का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार जगत के विराट पुरुष का निधन पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति है। वही वीरेंद्र कुमार जी के निधन की खबर मिलने पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की मांग की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






