
झांसी। फार्म हाउस का निर्माण होने से नलियों का दूषित पानी की निकासी नहीं हो रही। जिससे वर्षा का पानी और नाली का पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा। जिससे डेंगूऔर मलेरिया की बीमारी बढ़ रही है।
इस समस्या को लेकर खाती बाबा खोडन निवासी दर्जनों लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर नाली के दूषित पानी की निकासी कराने की मांग की है। मंगलवार को खाती बाबा खोडन कुंजे बाबा मंदिर निवासी रूप लाल सहित दर्जनों लोगों ने नगर आयुक्त कार्यालय पहुंच कर बताया कि उनके क्षेत्र से नाली का पानी जो निकलता था उसे एक फॉर्म हाउस निर्माण कराने वाले ने बंद करवा दिया। जिससे नालियों का दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही। साथ ही अभी कुछ दिन पूर्व हुई अत्यधिक बारिश से पूरे क्षेत्र में गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके चलते वहां मच्छरों और कीड़े मकौड़ों का प्रकोप बढ़ रहा जिससे डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियां हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग करते हुए बताया कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी कराए जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

