झांसी। एक आशिक मिजाज युवक ने दोखेबाजी करते हुए दो दो युवतियों की जिंगदी शादी करके बर्बाद कर दी। उस धोखेबाज आशिक पर आशिकी का इतना भूत सवार था कि अब वह तीसरी युवती से शादी कर उसकी जिंदगी बर्बाद करने जा रहा था। तभी मौके पर पहुंची दोनो पत्नियां पुलिस को लेकर और हंगामा काटते हुए आशिक मिजाज दूल्हा के खिलाफ दोनो पत्नियों को धोखा देकर तीसरी शादी करने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने दूल्हा सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूरा मामला झाँसी के मोठ थाना क्षेत्र के बसोबई गाँव का है। यहां के रहने वाले विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी 24 मई को जालौन जिले के एट निवासी जितेन्द्र से होना तय थी। शादी की तमाम रस्मे पूरी हो चुकी थी, घर वाले बारात के इंतजार में थे। तभी विनीता व पूजा नाम की दो महिलाएं शादी के पंडाल में पहुंच गयी और दुल्हन के परिजनों को बताया कि वह दुल्हा बने जितेन्द्र की पहली व दूसरी पत्नियां हैं। यह सुनक़र परिवार वालों के होश उड़ गये। उन्होंने दोनों महिलाओं से जानकारी ली तो पता चला कि विनीता से 10 साल पहले जितेन्द्र की शादी हो चुकी है, उसके बाद उसने पूजा नाम की महिला से पहली पत्नी की मौत होने का झांसा देकर शादी क़र ली थी। अब वह दीपा से तीसरी शादी करने जा रहा था। महिलाओं के हंगामा व शिकायत पर मोठ थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी। हालांकि शातिर दिमाग़ जितेंद्र को इस हंगामा की भनक लग गयी और वह बारात लेकर नहीं आया। अब दोनों पत्नियों व होने वाली तीसरी पत्नी के परिजनों ने पुलिस से धोखेबाज जितेन्द्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। यह मामला झाँसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






