Home उत्तर प्रदेश अपराधिक इतिहास छिपा कर लिया गया टेंडर नगर निगम ने निरस्त किया

अपराधिक इतिहास छिपा कर लिया गया टेंडर नगर निगम ने निरस्त किया

23
0

झांसी। नगर निगम से 22 जनवरी 2023 को बुंदेलखंड कल्चर सेंटर एवम टूरिस्ट इनफार्मेशन का हुआ टेंडर को आज नगर निगम प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया आर एफ पी की शर्तों का उलंघन करते हुए अपना अपराधिक इतिहास छिपा कर टेंडर में प्रतिभाग किया था। जिसकी शिकायत मिलने पर बाद जांच के दौरान दिया गया टेंडर निरस्त कर दिया गया है।शुक्रवार को नगर निगम द्वारा जारी की सूचना में बताया गया कि बुंदेलखंड कल्चर सेंटर एवम टूरिस्ट इन्फोर्मेशन किओस्क का 22 जनवरी 2023 को टेंडर हुआ था। इस टेंडर प्रक्रिया में राजा भदौरिया ने भी प्रतिभाग किया था। नगर निगम का टेंडर राजा सिंह भदौरिया से अनुबंध हुआ था। इसके उपरांत नगर निगम को शिकायत मिली थी कि राजा सिंह भदौरिया ने टेंडर प्रक्रिया में आर एफ पी की शर्तों का उलंघन करते हुए अपना अपराधिक इतिहास छिपाया है, ओर नगर निगम से गलत तरीके से टेंडर हथिया लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेकर नगर आयुक्त चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जिसमे शिकायत पर लगे आरोप सत्य पाए गए और राजा सिंह भदौरिया का लंबा अपराधिक इतिहास होने के साथ वह एक मामले में सजा याफता है। इसे गंभीरता से लेकर नगर आयुक्त ने राजा सिंह भदौरिया से हुआ अनुबंध आज निरस्त कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here