झांसी। झांसी ललितपुर लोकसभा चुनाव का मतदान आज सुबह से शुरू हो गया। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र में 14.26 प्रतिशत मतदान साढ़े नो बजे तक हो गया। वही दूसरी ओर एक गांव। ऐसा भी है जहां बूथ पर सुबह से सन्नाटा पसरा है। एक और जहां निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के प्रयास में जुटा है। वही जनपद झांसी के एक गांव में स्थित बूथ पर सुबह नौ बजे तक एक भी ग्रामीण वोट डालने नही पहुंचा। बूथ पर पूरी तरह से मतदाताओं का सन्नाटा पसरा पड़ा है। झांसी के मोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरथरी बूथ संख्या 133 पर ग्रामीणों ने सुबह नो बजे तक मतदान नही किया। ग्रामीणों का कहना है उन्होंने मतदान का बहिष्कार इसलिए किया है क्योंकि उनके गांव को विकास से दूर रखा गया है। उनके गांव में पानी, सड़के, तालाब आदि कोई भी सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को विकास कार्य न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वह लोग मतदान नही करेंगे। वही झांसी ललितपुर लोकसभा में सुबह साढ़े नौ बजे तक 14.26 प्रतिशत मतदान हो गया। झांसी नगर 12.1, मऊरानीपुर में 12.33, बबीना 12.93, ललितपुर में 16.05, महारौनी में 16.47 प्रतिशत मतदान हुआ। जिलनिर्वाचन आयोग की ओर बताया गया कि अब तक सुबह साढ़े नौ बजे तक 14.26 प्रतिशत मतदान हुआ।वही चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ओर जिला प्रशासन के आलाधिकारी लगातार बूथों पर भ्रमण शील है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






