Home उत्तर प्रदेश चार जून को हो जायेगा अहंकार खत्म : अरुण यादवप्रदीप जैसा जनप्रतिनिधि...

चार जून को हो जायेगा अहंकार खत्म : अरुण यादवप्रदीप जैसा जनप्रतिनिधि कोई नही : डॉक्टर चंद्रपाल सिंह

27
0

झांसी। झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन के समर्थन में जनसंपर्क करने झांसी आए झांसी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा की भाजपा ने बुंदेलखंड वासियों और देश प्रदेश की जनता को ठगा है। झूठे वादे करते सत्ता में आकर जनहित का कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा चार जून को सत्ता में बैठे भाजपा का अहंकार टूट जाएगा। ऐसे जनप्रतिनिधि चुन कर आयेंगे जो जनता की सुनेंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन सत्ता में आए तो हर बेरोजगार महिला पुरुष को एक लाख रूपया सालाना देंगे। बेरोजगारों को नौकरी देंगे, उन्होंने प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र की रक्षा के बयान पर कहा की जो अपनी पत्नी के मगलसूत्र का महत्व नहीं समझता वह महिलाओं के सुरक्षा उनके मंगलसूत्र की सुरक्षा कैसे कराएंगे। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन सरकार में आते ही जनगणना कराएंगे एससी एसटी ओबीसी सभी को सम्मान दिलाएंगे। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री के टोप गोली पाकिस्तान की पैंट गीली होने वाले सवाल पर कहा कि भाजपा झूठ बोलती है, झांसी में अब तक टॉप गोली कहा बनी। उन्होंने कहा कि आज तक एक पटाखा तो बना नही अगर पटाखा बनता तो दीपावली पर जलाते। वही उन्होंने कहा कि बीड़ा के नाम पर किसानों की जमीनों के कम पैसे देकर अधिकरण कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हिंदू मुस्लिम के नाम पर माहौल बनाकर चुनाव जीतती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि चुने उसे जो हमेशा आपके साथ खड़ा हो। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन से अच्छा सरल मिलनसार प्रत्याशी कोई नही नही उन्होंने जनता से अपील की है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाए। वही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन ने कहा कि झांसी में पहली बार इतना बड़ा भीषण अग्निकांड हुआ जिससे व्यापारियों का हाल बुरा है, उनके घरों के चूल्हे बंद हो गए। इसके बावजूद उन्हें कोई बड़ा नेता सांत्वना देने नही पहुंचा। वही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के एक एक कार्यकर्ता संकल्पित है, कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेंगे। इसके बाद प्रदीप जैन बीकेडी चौराहा स्थित हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर पहुंचे। जहां प्रतिमा से गायब हुई हॉकी को लेकर काफी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि जब प्रशासन महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा नही कर सकता तो प्रतिमाएं लगाता क्यों है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर वार्ता करते हुए प्रतिमा पर हॉकी लगवाए जाने और ऐसा कृत्य हॉकी निकालने और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here