झांसी। ट्रेनों में यात्रियों से मेल जोल बढ़ा कर उन्हे जहर खुरानी का शिकार बनाने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से दर्जनों नशीली गोलियां आधार कार्ड चार हजार की नकदी बरामद कर ली है।जानकारी के मुताबिक चलती ट्रेनों में यात्रियों के साथ लगातार हो रही जहर खुरानी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत जीआरपी झांसी पुलिस ने देर रात वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को जहर खुरानी का शिकार बनाने की फिराक में घूम रहे मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर थाना उतीला निवासी बल्ली उर्फ नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से दर्जनों नशीली गोलियां और चार हजार की नकदी तथा ढेर सारे आधार कार्ड बरामद कर लिए। पुलिस टीम के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मिलकर ट्रेनों में स्टेशनों पर यात्रियों के साथ बैठ कर मेल जोल बढ़ाकर उन्हे कोल्डड्रिंक, पेयजल पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला कर उन्हे बेहोश कर लूटपाट करते थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





