Home उत्तर प्रदेश यह चुनाव उद्योग पति बनाम आम आदमी चुनाव है, झांसी के साथ...

यह चुनाव उद्योग पति बनाम आम आदमी चुनाव है, झांसी के साथ खिलवाड़ हुआ, जनता जवाब देगी

23
0

झांसी। कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर बूथ पर प्रत्याशी को भारी मत दिलाने की अपील की गई। साथ भाजपा पर जमकर प्रहार किया गया।बुधवार को स्थानीय विवाह घर में कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि नीलांशु चतुर्वेदी राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी कानपुर जॉन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल उत्पीड़न के सिवाए कुछ नही किया। युवाओं को बेरोजगारी के अलावा कुछ नही दिया। आम आदमी की महंगाई के चलते कमर टूट गई है। वही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमे हर बूथ पर अधिक से अधिक मत चाहिए। बूथ पर डाका डालने वालों के मंसूबों पर पानी फेरना है। वही झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा की यह चुनाव उद्योग बनाम आम आदमी पार्टी का है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झांसी के साथ खिलवाड़ किया झांसी का नाम बदला झांसी की जन्मतिथि बदल दी। ऐसे लोगों को अब जवाब देने का समय आ गया है। झांसी की जनता इन्हे जबाव देगी। उन्होंने अपने बूथ कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरते हुए कहा कि इस बार हर बूथ पर इंडिया गठबंधन को अधिक से अधिक मतदान कराना है। इस दौरान इंद्र रायकवार, मनीराम कुशवाह, राजेंद्र सिंह यादव, मुकेश अग्रवाल, पार्षद कन्हैया कपूर, उमा, हेमा, प्रीति, कमल किशोरी, हेमलता, अनूप गुर्जर, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here