Home उत्तर प्रदेश मातृत्व सुख से विहीन महिलाओं के सस्ते उपचार की सुविधा अब झाँसी...

मातृत्व सुख से विहीन महिलाओं के सस्ते उपचार की सुविधा अब झाँसी में

42
0

झाँसी। निसंतानों को अब संतान पाने के सुख की चाहत में उपचार के लिए दूसरे शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा क्योंकि बुंदेलखंड के झाँसी जनपद में आधुनिक तकनीक के द्वारा इसका उपचार कराना संभव होगा जिससे जनपदवासियों को अब महंगे इलाज से राहत मिलेगी। मेवा चौधरी धीरज टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की चिकित्सिका दिव्या अग्रवाल गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट व उदयपुर से चिकित्सक धीरज सिंह राणावत वरिष्ठ भ्रूण वैज्ञानिक एवं लैब डायरेक्टर ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड के झाँसी में उदयपुर की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी। अभी तक आधुनिक तकनीक के द्वारा निसंतान के उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी इस कारण ज्यादातर दंपत्ति चिकित्सक से परामर्श लेने तथा उपचार के लिए बाहर जाने को विवश थे परंतु अब यह सुविधा महानगर में हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। उदयपुर से चिकित्सक धीरज सिंह राणावत ने बताया कि सेंटर में आधुनिक तकनीक ब्लास्टोसिस्ट एम्ब्र्यो कल्चर एवं फ्रोजेन एम्ब्र्यो ट्रांसफर जैसे तकनीकी सुविधा उपलब्ध है जिससे सक्सेस दर कई गुना अधिक बढ़ जाती है। बुंदेलखंड के अंदर यह पहला अत्याधुनिक सेंटर है इसके संचालन से बुंदेलखंडवासियों को काफी लाभ होगा अन्य शहरों में इलाज कराने के लिए दंपत्ति को बाहर जाना पड़ता था जिसके कारण इलाज के साथ-साथ आने-जाने में भी और रुकने में उनका काफी पैसा खर्च होता था। हमने यह सेंटर झांसी में स्थापित कर झांसी सहित बुंदेलखंड के लोगों को राहत देने का कार्य किया है, इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर दंपत्ति को इस इलाज में राहत देते हुए इस पर आने वाले खर्च की धनराशि को किस्तों में देने की भी सुविधा प्रदान की है। चिकित्सकों ने कहा हमारा उद्देश्य है कि रियायती दरों में निराशावान दंपत्ति का इलाज कर उन्हें संतान का सुख दिला सके। इस दौरान डॉ आलोक अग्रवाल आर्थोपेडिक स्पेसलिस्ट उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here