Home उत्तर प्रदेश आदर्श आचार संहिता का पालन करा रही नवाबाद पुलिस को मिला एक...

आदर्श आचार संहिता का पालन करा रही नवाबाद पुलिस को मिला एक करोड़ कीमत की नकदी और ज्वेलरी

40
0

झांसी। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से लगातार चल रहे चेकिंग अभियान के तहत नवाबाद पुलिस को एक करोड़ कीमत से अधिक का नकदी और ज्वेलरी बरामद की है।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अशोक तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक ऑटो में सवार दिल्ली निवासी युवक शांति करार एक बैग लिए थे। संदिग्ध होने पर उसकी तलाशी ली गई। तो उसके अंदर करीब सत्तर लाख की नकदी और 28 लाख के जेवरात मिले। पूछताछ में नकदी और जेवरात ले जाने वाला व्यक्ति कोई प्रपत्र नही दिखा सका। पुलिस ने संबंधित विभागों को सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू करवा दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here