Home उत्तर प्रदेश जेल से छूटे डकैतों से पुलिस मुठभेड़, चोरी का माल, तमंचा...

जेल से छूटे डकैतों से पुलिस मुठभेड़, चोरी का माल, तमंचा कारतूस और बाइक बरामद

37
0

झांसी। सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले डकैतों की रविवार की देर शाम कोतवाली और स्वाट टीम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ओर बदमाशों के बीच चली गोलियों में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक को सकुशल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण और तमंचा कारतूस सहित बाइक बरामद कर ली। इधर मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। बताया जा रहा है की मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने पूर्व में डकैती कांड की घटना को अंजाम दिया था अभी जेल से जमानत पर छूटने के बाद इन्होंने फिर घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के मुताबिक एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में अपराध और अपराधियों की रोकथाम में लगी थाना शहर कोतवाली पुलिस ओर स्वाट टीम को रविवार की देर शाम सूचना मिली की कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर पंचावती कॉलोनी नगरिया कुआ के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ओर स्वाट टीम मौके पर पहुंची बदमाशों ने पुलिस टीम को देख उन पर फायरिंग करनी शुरू करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए अपराधियों की घेराबंदी कर फायरिंग कर दी। जिसमे दो बदमाश दीपक कुशवाह तोड़ी फतेहपुर निवासी और उसका आनंद अहिरवार समथर निवासी के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वही उनका एक साथ सोनू निवासी परीक्षा ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की तीन तारीख को बड़गांव गेट निवासी धर्मेंद्र वर्मा के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के एक आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी अन्य की सुरागरसी की जा रही थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी के निर्देशन पर स्वाट और कोतवाली पुलिस लगी थी। आज दोनो टीमों को सूचना मिली की उन्नाव गेट बाहर नगरिया कुआ के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े है। इस सूचना पर पुलिस पहुंची और मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए एक सुरक्षित पकड़ा गया। पूछताछ ने तीनो ने बताया की गत दिवस तीन तारीख को कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव गेट के पास रहने वाले धर्मेंद्र वर्मा के घर का ताला तोड़कर लाखों की जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से धर्मेंद्र वर्मा के घर हुई चोरी का करीब आठ लाख कीमत के जेवरात, तीन तमंचे घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। एसपी सिटी ने बताया की पकड़े गए बदमाश अभी कुछ दिन पहले ही डकैती कांड की घटना में जेल से छूट कर आए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here