झाँसी न्यूज़

“नशा मुक्ति अभियान का तृतीय जागरूकता कार्यक्रम नगर में आज”

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “प्रयास — सभी के लिए” संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की श्रृंखला का तृतीय जागरूकता कार्यक्रम सोमवार कल, 5 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे एम एस राजपूत इंटर कॉलेज स्कूलपुरा ,थाने के पास नगरा झाँसी में आयोजित किया जाएगा।संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में और अध्यक्ष के डी गुप्ता की अध्यक्षता में आयो आयोजित किया जा रहा हैअभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।प्रयास परिवार नगर के सभी पत्रकार बंधुओं एवं झाँसीवासियों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह करता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply