झाँसी न्यूज़

स्नातक चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र पर भाजपा की बैठक

झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में झांसी महानगर के बीकेडी कॉलेज शक्ति केंद्र पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी, एम एल सी रमा निरंजन, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे,बैठक की अध्यक्षता भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने की। इस दौरान चुनाव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा पार्टी प्रत्याशीअशोक राठौर के पक्ष में अधिक मतदान और समर्थन सुनिश्चित करने एवं नामांकन जुलूस के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से,सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा, पार्षद गण लखन कुशवाहा, राहुल तिवारी, प्रवीण लखेरा, नीलेश त्रिपाठी,राम पाल शर्मा, मोनू पचौरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, विराज राजपूत, छोटू मौर्य, शुभम बैनर्जी, मोहित पोरवाल, संत राम पेंटर, देवेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, माला मल्होत्रा, राहुल कुशवाहा, एड विजय कुशवाहा, प्रदुम्न दुबे, धीरज अग्रवाल, सुनील भदौरिया, शरद परिहार, प्रज्ञा नामदेव, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष सेन,रंजीत साहू,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक जैन एवं आभार मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा ने व्यक्त किया, बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply