Home उत्तर प्रदेश विद्यार्थी परिषद का कुलपति ने कराया अनशन समाप्त, मिला आश्वाशन शिक्षक भर्ती...

विद्यार्थी परिषद का कुलपति ने कराया अनशन समाप्त, मिला आश्वाशन शिक्षक भर्ती निरस्त

29
0

झांसी। विश्विद्यालय प्रशासन पर शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार सहित तमाम आरोप लगाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहे अनशन को आज कुलपति ने मौके पर पहुंच कर समाप्त करा दिया। उन्हे आश्वाशन दिया गया की शिक्षक भर्ती निरस्त कर दी गई और अन्य आरोपों की एक माह के भीतर जांच कराकर उसका निस्तारण कराया जाएगा।बीते पांच दिन से विश्विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्षित जैन के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहे अनशन पर आज कुलपति पहुंचे और उन्होंने अनशन पर बैठे विद्यार्थी परिषद के छात्रों से वार्ता की। इस दौरान हर्षित जैन ने बताया की उनकी मांग थी कि जो फर्जी तरीके से हुई शिक्षक भर्ती निरस्त की जाए। साथ ही भ्रष्टाचार घोटाले की जांच की जाए। इस पर आज कुलपति ने अनशन स्थल पर पहुंच कर सभी छात्रों को आश्वाशन दिया की शिक्षक भर्ती निरस्त कर दी गई और उसे दोबारा कराई जाएगी जिसमे विश्विद्यालय के कोई शिक्षक और भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नही किया जाएगा। साथ भ्रष्टाचार घोटाले की एक माह के अंदर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाएगी। इस आश्वाशन के बाद कुलपति ने सभी छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here