Home उत्तर प्रदेश रायकवार समाज पत्रकार वार्ता में मैनेजमेंट किसी का आयोजक कोई और बना,...

रायकवार समाज पत्रकार वार्ता में मैनेजमेंट किसी का आयोजक कोई और बना, महिला ने किया हंगामा

26
0

झांसी। माह अप्रैल में होने वाले रायकवार समाज के चुनाव को लेकर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में चुनाव अधिकारियों को दर किनार कर आयोजक किसी और को बनाए जाने पर महिला नेत्री ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान महिला नेत्री ने पोल खोलते हुए आरोप लगाया की चुनाव अधिकारी जब समाचार पत्रों में छपेंगे नही तो कमेटी के कोष से मैनेजमेंट नही दिया जाएगा। महिला नेत्री के हंगामा से पत्रकार वार्ता में आयोजकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी शोभाराम, महेश सीटीआई, विजय बाथम, कोर कमेटी संयोजक राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की दस वर्ष पूर्व 2014 में रायकवार समाज ने वोटिंग के जरिए अपने समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष शांतपूर्ण कराया था जिसमे महेश कश्यप जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। कमेटी का लक्ष्य है की पूरे जनपद में एक लाख से अधिक रायकवार समाज के लोगों को जोड़कर सबसे बड़ा चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया की 3 मार्च 2024 को कमेटी ने उम्मीदवारों के नामांकन कराए थे। जिसमे जिलाध्यक्ष पद पर डॉक्टर भूपेंद्र रायकवार, हरी बाबू रायकवार, पंकज रायकवार, महामंत्री पर अमित रायकवार और रूपेश रायकवार तथा कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए रामकिशोर रायकवार। कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम चंद रायकवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। इसलिए अब कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नही होगा। वही आज सभी उमकीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए जो इस प्रकार है। जिलाध्यक्ष पद पर डॉक्टर भूपेंद्र को मोटर साइकिल, पंकज रायकवार को मछली, हरीबाबू को नाव, महामंत्री पद पर अमित रायकवार को त्रिशूल, रूपेश रायकवार को गाय, का चुनाव चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने बताया की मतदान निष्पक्ष और शांतपूर्ण रायकवार समाज के मंदिर में 30 अप्रैल को होगा। सुबह आठ बजे से मतदान शाम छह बजे तक इसके बाद मतगणना होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वही पत्रकार वार्ता के आयोजक चुनाव अधिकारी के स्थान पर महेश कश्यप द्वारा पत्रकारों को जानकारी देने पर महिला नेत्री दीपाली रायकवार भड़क गई। उन्होंने मीडिया मैनेजमेंट जैसी पोल खोलते हुए कहा की चुनाव अधिकारी कुछ नही बोल सके। कमेटी के कोष से मीडिया मैनेजमेंट नही देने दिया जायेगा फिर देखते है कैसे समाज की खबर प्रकाशित होगी। जो चुनाव अधिकारी है, उनको सामने लाया जाए। दीपाली रायकवार के इस हंगामे से पत्रकार वार्ता में मौजूद समाज के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी समय बाद समझा बुझा कर समाज के लोगों ने मामला शांत कराया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में दीपाली रायकवार, महेश कश्यप, आजाद रायकवार,पूर्व पार्षद आशीष रायकवार, पूर्व पार्षद किशोरी लाल रायकवार, देवेंद्र रायकवार समथर, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here