Home उत्तर प्रदेश किसानों को मुआवजा दिलाए जाने और कर्ज से छुटकारा दिलाए जाने की...

किसानों को मुआवजा दिलाए जाने और कर्ज से छुटकारा दिलाए जाने की मांग

43
0

झांसी। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते किसानो की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने और उन पर लदे कर्ज को माफ करने की मांग की है।सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष अवधेश निरंजन के निर्देशन में महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग करते हुए बताया की बुंदेलखंड में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा की जल्द से जल्द प्रभावित ग्रामीण इलाकों का मुआयना करवा कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए और किसानों पर लदे बैंक व सरकारी कर्ज को माफ कराया जाए। महिपाल सिंह, महेश पटेल, अरविंद, हिमांशु, मनीष, मोनू, अमर सिंह, अनुज, उदय पटेल, लोकेंद्र आदि उदय पटेल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here