Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने बसंत पंचमी पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

जिलाधिकारी ने बसंत पंचमी पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

39
0

झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा है कि बसंत पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-अध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिन्तन और साधना से मानव ने जो स्थान हासिल किया है, उसके लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का आयोजन है सरस्वती पूजा। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। बसंत पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है। पूरे देश में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल किश्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here