Home उत्तर प्रदेश जितेंद्र सैनी जिला मंत्री, अर्चना नामदेव कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

जितेंद्र सैनी जिला मंत्री, अर्चना नामदेव कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

27
0

झांसी। आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद झांसी की शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं जनपद निर्वाचन विपिन बिहारी इंटर कॉलेज झांसी मैं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के सैकड़ो शिक्षकों एवं शिक्षक बहनों ने प्रति भाग किया मंडली मंत्री बांदा मेजर मिथिलेश पांडे ने शिक्षक उन्नयन विषय पर अपना संबोधन किया। जनपद के वार्षिक निर्वाचन में जिला अध्यक्ष के पद पर जगमोहन भौडेले धीरज अत्रि राकेश सराफ ने नामांकन किया। जिला मंत्री के पद पर एक ही नामांकन आने पर जितेंद्र कुमार सैनी को निर्विरोध निर्वाचित किया एवं सत्येंद्र यादव ने परिचय दाखिल किया। अंत में सत्येंद्र यादव ने अर्चना नामदेव के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया जिला कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती अर्चना नामदेव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिला अध्यक्ष के पद पर सहमति न बनने के कारण किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिससे आगामी फरवरी को जिला अध्यक्ष के पद पर मतदान संपन्न कराया जाएगा जिसमें जनपद के 161 प्रतिनिधि अपने मत का प्रयोग करेंगे। सम्मेलन में मंडली अध्यक्ष चंद्रभान सिंह यादव, मंडली मंत्री मिलन किशोर गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी, जिला मंत्री शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र पटसरिया, के के बाजपेई, विनोद शर्मा, पूर्व मंडली अध्यक्ष लखन लाल यादव, रितु मिश्रा, रेनू सिंह, हेमलता चेतन पाराशर, प्रियंका पटेरिया, पूनम निरंजन, शालिनी पांडे, सुनीता सिंह, प्रियंका राय, नीलम त्रिपाठी, राजेंद्र सेंगर, राम किशोरी, प्रशांत गोस्वामी, शिव कुमार खरे, बाल कृष्णा कुशवाहा, जगमोहन समेले, सरयू शरण, पाठक, प्रदीप पाठक, अशोक तिवारी, शिवदत्त मिश्र।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here